Uncategorized

झारखंड में यूजी मेडिकल के 1106 सीटों पर लिया जायेगा नामांकन, जानें किन कॉलेजों के लिए कितनी

झारखंड के मेडिकल कॉलेजों में नामांकन के लिए सीटों का आवंटन कर दिया गया है. इसके तहत राज्य के सरकारी व निजी कॉलेजों में क्रमशः 430 व 250 सीटों पर दाखिला होगा. तो वहीं कॉलेज में 363 सीटें आवंटित की गयी हैं

रांची: झारखंड में यूजी मेडिकल का सीट मैट्रिक्स जारी कर दिया गया है. स्वास्थ्य विभाग ने एमबीबीएस, डेंटल और होमियोपैथी का अलग-अलग सीट मैट्रिक्स जारी किया है. इसके तहत सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की 430 और निजी मेडिकल कॉलेज में 250 सीटें आवंटित की गयी हैं. डेंटल कॉलेज में 363 सीटें आवंटित की गयी हैं, जिसमें रिम्स डेंटल कॉलेज की 63 सीटें भी हैं.

इसके अलावा गोड्डा होमियोपैथी कॉलेज के लिए 63 सीटें आवंटित की गयी हैं. स्वास्थ्य विभाग ने जारी सीट मैट्रिक्स की जानकारी जेसीइसीइबी को भेज दी है. अब यूजी मेडिकल कॉलेजों में इसी सीट मैट्रिक्स के तहत नामांकन लिया जायेगा. सीट मैट्रिक्स के अनुसार, राज्य के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में स्टेट कोटा से 355 सीटों पर नामांकन होगा. इसमें सामान्य वर्ग में 144, इडब्लूएस में 35, एससी में 35, एसटी में 91, बीसी-वन में 29 और बीसी-टू में 21 सीटें हैं. निजी मेडिकल कॉलेज की 250 सीटों पर 25-25 सीटें राज्य कोटा की होगी.

इसके अलावा डेंटल सीट में 85 फीसदी पर स्टेट कोटा से और 15 फीसदी सीट पर ऑल इंडिया कोटा से नामांकन होगा. होमियोपैथी कॉलेज में आवंटित सीट के 85 फीसदी पर स्टेट कोटा से और 15 फीसदी पर ऑल इंडिया कोटा से नामांकन होगा. स्वास्थ्य विभाग ने इसी सीट मैट्रिक्स के अनुसार जेसीइसीइबी को काउंसेलिंग करने को कहा है.

from prabaht khabar

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button