Uncategorized

Diwali 2022: दीपावली के बाजार में दिख रही झालर और लड़ियों की जुगलबंदी, देखें तस्वीरें

जगमगाते दीयों के साथ झालर और लड़ियों की जुगलबंदी दीपावली में सपनों के घर को अलग ही रूप देती है. हर कोई अपने आशियाने की विशेष सजावट चाहता है. लोगों की इस चाहत को पूरा करने के लिए दुकानदारों ने भी खास तैयारी की है. नयी-नयी डेकोरेटिव लाइट्स मंगायी गयी हैं. राजधानीवासी भी खरीदारी में जुट गये हैं.

ब्रांडेड कंपनियों की लड़ी और रोप लाइटprabhat khabar

ब्रांडेड कंपनियां भी आगे आ गयी हैं. 12 मीटर लंबी लड़ी की कीमत लगभग 270 रुपये है. कंपनियों ने एलइडी के वॉटेज को कम दिया है. इनकी रोप लाइट भी बाजार में है, जो वाटरप्रूफ है, जिसकी कीमत 140 रुपये प्रति मीटर है. एक साल की गारंटी भी. स्टार इंडियन लड़ी 350 रुपये, नौ से 12 मीटर की राइस लड़ी 40-65 रुपये, 11 से 65 मीटर की एलइडी लड़ी 80-550 रुपये में उपलब्ध है. वहीं, नियोन फ्लेक्स लाइट 500 रुपये में पांच मीटर मिल रही है़ दीया लाइट की रेंज 60 से 150 रुपये के बीच है.

क्रिस्टल झूमर के मेंटनेंस पर नहीं करना होगा अधिक खर्चprabhat khabar

क्रिस्टल झूमर को लोग अधिक पसंद कर रहे हैं, क्योंकि मेंटनेंस अधिक नहीं है. क्रिस्टल झूमर 5,000 से 17,000 रुपये की रेंज में उपलब्ध है. क्रिस्टल में एस3 और एस4 क्रिस्टल को पसंद किया जा रहा है. यह देखने में काफी खूबसूरत है़ इटालियन क्रिस्टल झूमर की कीमत 12,000 से 22,000 रुपये के बीच है.

सिंगल से लेकर फोर हैंगिंग prabhat khabar

घर के अंदर भी कुछ खास लगे, इसके लिए भी सिंगल हैंगिंग, डबल हैंगिंग, ट्रिपल हैंगिंग और फोर हैंगिंग लाइट उपलब्ध है़ रेंज 1,000 से 6,500 रुपये के बीच है. वॉल लाइट भी विभिन्न डिजाइन में उपलब्ध है, जो अलग-अलग रंग में दिखती है़ क्लॉक, पिकॉक जैसे डिजाइन भी है, जिससे घर की दीवार खूबसूरत लगती है़ कलर वॉल लाइट 1,500 रुपये में बिक रही है.

from prabhat khabar

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button