Uncategorized

कांग्रेस विधायक भरत सिंह ने खोला गहलोत के खिलाफ मोर्चा, मुंडन करवाकर धरने पर बैठे, ‘मुर्दाबाद’ के लगाए नारे

राजस्थान में कांग्रेस सरकार में आपसी कलह एक बार फिर से नजर आ रही है। कांग्रेस सरकार के विधायक ने अपनी ही सरकार के मुखिया अशोक गहलोत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। हाल ही में कोटा में विधायक भरत सिंह कुंदनपुर ने मुंडन करवा कर पूरे राजस्थान का ध्यान अपनी ओर खींच लिया हैं। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने अशोक गहलोत को एक पत्र लिखा जिसमें खान मंत्री प्रमोद जैन भाया के भ्रष्टाचार को समर्थन और खान की झोपड़ियां गांव को कोटा जिले में शामिल नहीं करने पर खेद जताया।

आज कोटा चंबल रिवरफ्रंट का लोकार्पण हो गया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। इसके पहले ही सांगोद के विधायक और पूर्व मंत्री भरत सिंह ने उनके विरोध की घोषणा कर रखी थी। मंगलवार को उन्होंने इसी संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है।

पत्र में अशोक गहलोत को जानें क्या लिखा विधायक ने

एमएलए भरत सिंह कुंदनपुर ने पत्र में लिखा कि कोटा में रिवर फ्रंट के उद्घाटन पर आपको मेरी हार्दिक बधाई। आपका कोटा में स्वागत करने के स्थान पर मैंने अपने निवास पर सांगोद विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ गृहमंत्री मुर्दाबाद के नारे लगाने की घोषणा की है। ‘भाया’ के भ्रष्टाचार को किन ओर से प्रदान किया गया खुला समधन तथा ‘खान की झोपडियी’ गांव को कोटा जिले में शामिल नहीं करने पर आपके संकल्प पर मैं खेद प्रकट करता हूं।

मुंडन करवाने के पीछे आखिर क्या वजह ?

विधायक भरत सिंह ने पत्र में आगे लिखा कि गांधीवादी अशोक जी गहलोत को यह शोभा नहीं देता है आपका ईमान मर चुका है। आपके ईमान के मरने पर मैं मुंडन करवाकर अपने कैश आपको भेंट कर रहा हूं। कृप्या यह तुच्छ भेंट स्वीकार करें और महात्मा गांधी को याद कर उनके बतलाए गए ‘सात’ पाप पर चिंतन करें। मुख्यमंत्री का यह पद स्थाई नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button