Uncategorized
Trending

Ranchi Traffic Live Updates : पिस्का मोड़ से चर्च रोड के रास्ते जाएं रांची रेलवे स्टेशन

मुख्य बातें

राजधानी रांची में दिवाली और छठ को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. शहर के मेन रोड सहित अन्य हिस्सों में दुकानें सजी हुई हैं. अभी दफ्तरों और स्कूलों में छुट्टियां नहीं हुई हैं. त्योहार के माहौल को देखते हुए आने-जाने के रास्ते का चयन करें. शहर के ट्रैफिक की लाइव जानकारी के लिए बने रहे हमारे साथ

पिस्का मोड़ से चर्च रोड़ के रास्ते जाएं रांची रेलवे स्टेशन

अगर आप पिस्का मोड़ से रांची रेलवे स्टेशन जा रहे हैं तो चर्च रोड़ का चयन करें. यह रास्ता अभी खाली है. इस रास्ते रांची रेलवे स्टेशन पहुंचने में 27 मिनट का मिनट लगेंगे. जबकि हरमू रोड और बजरा बरियातू रोड में हैवी ट्रैफिक है. इस रास्ते स्टेशन पहुंचने में आधे घंटे से अधिक का समय लगेगा

मेन रोड जाने के लिए कोकर-लालपुर रोड का करें इस्तेमाल

अगर आप कोकर से मेन रोड की ओर जा रहे हैं तो कोकर-लालपुर ओल्ड हजारीबाग रोड का इस्तेमाल करें. इस रास्ते से 15 मिनट में मेन रोड पहुंच सकते हैं. वहीं चर्च रोड हजारीबाग रोड से जाने पर आपको ट्रैफिक मिलेगा. इस रास्ते से मेन रोड पहुंचने में 20 मिनट का समय लगेगा.

from prabhat khabar

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button