रांची में ठंड ने लोगों की दिनचर्या को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। सुबह शहर देर से जाग रहा है, बाजार और दफ्तर भी धीमे खुल रहे हैं। लेकिन छोटे बच्चों के लिए हालात बिल्कुल अलग हैं।
बच्चे सुबह छह बजे अंधेरे में बस स्टॉप पर खड़े मिल रहे हैं। बर्फीली हवा उन्हें परेशान कर रही है और ठिठुरन से हालत बिगड़ रही है। इसके बावजूद जिला प्रशासन ने स्कूलों के लिए कोई आदेश जारी नहीं किया है।
अभिभावकों का कहना है कि बच्चों की सेहत पहले खराब हो रही है और पढ़ाई बाद में। स्कूल समय बदलने की मांग बढ़ रही है। कई पेरेंट्स परेशान होकर बच्चों को बीमारी में भी भेजने को मजबूर हैं।



