CrimeJharkhandStates

चाईबासा में डायन-बिसाही के शक में बुजुर्ग महिला की हत्या.

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुदड़ी प्रखंड के गुलिकेरा रैइदा टोला में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक घटना घटी।

70 वर्षीय बुजुर्ग महिला टुकनी लोंमगा की डायन-बिसाही के शक में हत्या कर दी गई। मृतका रोज की तरह खेत से घर लौट रही थी, तभी गांव के ही गोमिया होरो ने उन पर पत्थर से हमला कर दिया। हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

सूत्रों के अनुसार, आरोपी गोमिया होरो को यह भ्रम था कि टुकनी लोंमगा उसके परिवार पर जादू-टोना करती है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी खुद थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया। इस घटना से पूरे गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

मृतका के देवर नवीन लोंमगा ने बताया कि महिला के पति और बेटा पहले ही गुजर चुके हैं। उनकी बेटी पुतली लोंमगा घटना के समय वहीं मौजूद थी और किसी तरह जान बचाकर भाग निकली। फिलहाल वह लापता है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच सभी पहलुओं से की जा रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button