CrimeJharkhand

मानव तस्करी का सनसनीखेज मामला:देवघर के ग्रामीण विकास विभाग के अभियंता रांची एयरपोर्ट पर पकड़ाए,नाबालिग बच्ची को लेकर जा रहे थे दिल्ली

देवघर में ग्रामीण विकास विभाग में पदस्थापित एग्जीक्यूटिव इंजीनियर मानव तस्करी के आरोप में फंस गए है। अभियंता जीतेंद्र पासवान पर आरोप है कि वह एक नाबालिग लड़की को जबरन दिल्ली लेकर जा रहे थे। रांची एयरपोर्ट पर उन्हें रोक लिया गया। पूछताछ के बाद इंजीनियर को हिरासत में ले लिया गया है। इस मामले में CWC के निर्देश पर FIR दर्ज होने वाली है। एयरपोर्ट से रेस्क्यू की गई नाबालिग की उम्र 15 वर्ष है। लड़की ने पूछताछ में बताया कि उसे घरेलू काम करने लिए इंजीनियर दिल्ली ले जा रहे थे। पुलिस इस मामले में गुरुवार को केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई करने की तैयारी में है।

अब तक की जांच में पता चला है कि बच्ची को बीते 5 मार्च को ही देवघर से रांची लाया गया था। यहां चार दिनों तक एग्जीक्यूटिव इंजीनियर ने अपने रातू रोड हेहल स्थित अपने घर पर रखा। यहां उससे झाड़ू सफाई भी करवाया गया। इसके बाद किसी डाक्टर साहब के पास दिल्ली ले जाया जा रहे थे। मंगलवार को बच्ची को लेकर आरोपी इंजीनियर विमान में बैठ गए। फ्लाइट में बैठने के बाद बच्ची अचानक उठ गई और बोली मैं नहीं जाउंगी। इसके बाद इंजीनियर से थोड़ी नोंक-झोंक भी हुई। इससे फ्लाइट के कर्मियों को शक हुआ।

सुरक्षाकर्मियों को सूचना दी गई। एक महिला ने बच्ची को मदद की। सूचना मिलने के बाद एयरपोर्ट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को हिरासत में लिया। बच्ची को रेस्क्यू कर चाइल्ड लाइन को सौंप दिया गया। बच्ची को चाइल्ड होम में भेज दिया गया । बुधवार को CWC के समक्ष दिए गए बयान में बच्ची ने पूरे मामले का खुलासा किया। बच्ची ने अपने बयान में बताया कि उसे जबरन दिल्ली ले जाया जा रहा था। उसे पहले देवघर से रांची लाया गया। इसके बाद रांची से दिल्ली ले जाने के लिए एयरपोर्ट ले जाया गया। इसके बाद फ्लाइट में बैठाया गया। बच्ची को लगा कि वह फंस गई है। इस लिए वह विरोध करने लगी।

Source : Dainik Bhaskar

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button