Uncategorized

झारखंड के बूढ़ा पहाड़ में सुरक्षा बलों को उड़ाने की साजिश नाकाम, सात सिलिंडर बम सहित 9 आईईडी बरामद

झारखंड के लातेहार जिले में बूढ़ा पहाड़ की तराई वाले जंगलवर्ती इलाके से पुलिस ने सात सिलिंडर बम के अलावा दो आईईडी बरामद किए हैं। माना जा रहा है कि माओवादियों ने सुरक्षा बलों को उड़ाने की योजना के तहत बम प्लांट किए थे। हालांकि, सुरक्षा बलों ने करीब एक साल पहले ही बूढ़ा पहाड़ को नक्सलियों से मुक्त करा लिया था। आशंका है कि बम या तो पहले लगाए गए होंगे या फिर बूढ़ा पहाड़ से भागने के बाद नक्सलियों का कोई दस्ता फिर से पांव फैलाने की कोशिश कर रहा है।

लातेहार एसपी अंजनी अंजन को मिली थी सूचना

लातेहार के पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन को सूचना मिली थी कि लाटू के जंगल में माओवादियों ने भारी संख्या में सिलेंडर बम छिपाकर कर रखा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए झारखंड जगुआर, सीआरपीएफ व जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने लाटू जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान ढाई-ढाई किलो के सात सिलेंडर बम, एक टिफिन बम और एक अन्य आईईडी बरामद किया गया। सीआरपीएफ की बम निरोधक टीम द्वारा मौके पर ही डिफ्यूज कर दिया गया।

पुलिस और सुरक्षा बलों का इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

इस बीच पुलिस और सीआरपीएफ ने ग्रामीणों को अलर्ट किया है कि जंगल में कुछ और जगहों पर नक्सलियों की ओर से लगाई गई आईईडी हो सकती है, इसीलिए जंगल की ओर से जाने से बचें। पुलिस और सुरक्षा बल लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। संभावना जताई जा रही है कि सुरक्षा बलों को और सफलता मिल सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button