MP कांग्रेस को मजबूत करने की तैयारी में राहुल गांधी.
संगठन में लाएंगे पारदर्शिता भोपाल | 3 जून 2025.
भोपाल में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश कांग्रेस नेताओं के साथ पांच घंटे से भी अधिक समय तक चली लंबी बैठक में पार्टी संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जिला, वार्ड और पंचायत स्तर तक अच्छी पकड़ रखने वाले नेताओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
राहुल गांधी ने साफ कहा कि गुटबाजी से पार्टी को नुकसान होता है, इसलिए सभी नेताओं को आपसी मतभेद भुलाकर संगठन को मजबूत करना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जिलों या वार्डों में गलत तरीके से नेताओं का चयन किया गया तो वे स्वयं कार्रवाई करेंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि “सही व्यक्ति को सही जगह पर रखना” इस पूरी प्रक्रिया की थीम होगी।
उन्होंने यह भी संकेत दिया कि आगे से लोकसभा, विधानसभा और नगर पालिका चुनावों में उम्मीदवारों के चयन में जिला कांग्रेस कमेटियों की अहम भूमिका होगी। राहुल गांधी ने एआईसीसी और राज्य कांग्रेस द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षकों से भी मुलाकात की और पारदर्शी चयन प्रक्रिया पर जोर दिया।


