Uncategorized
रांची में पूजा पंडालों के पट खुलने के साथ श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी, सीएम हेमंत भी पत्नी के साथ आशीर्वाद लेने पहुंचे
रांचीः मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शारदीय नवरात्र की पंचमी के अवसर पर आज आरआर स्पोर्टिंग क्लब पूजा पंडाल ,रातू रोड और पंच मंदिर पूजा पंडाल, हरमू का अनावरण किया। इस मौके पर धर्मपत्नी कल्पना सोरेन और राज्यसभा सांसद डॉ महुआ माजी मौजूद रहे माता रानी के दरबार में शीश नवाकर राज्य और राज्यवासियों की उन्नति, सुख -समृद्धि, शांति, सद्भाव, अमन -चौन और उत्तम स्वास्थ्य कामना की। मुख्यमंत्री ने लोगों को नवरात्रि की बधाई और शुभकामनाएं दी और कहा- आप सभी पूरे हर्षाेल्लास के साथ इस त्योहार को मनाएं। यह त्योहार आप सबों के जीवन में खुशियां लेकर आए।




