टीम इंडिया का सफर सेमीफाइनल में हार के बाद हुआ खत्मा, T20 वर्ल्ड कप में कौन रही भारत के टॉपर परफॉर्मर जानिए!

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली हार के भारतीय महिला टीम का सफर समाप्त हो गया. आइए इस वर्ल्ड कप में भारत की टॉप परफॉर्मर के बारे में बताते हैं. भारतीय महिला टीम की आईसीसी विमेन T20 वर्ल्ड कप में सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने शानदार बल्लेबाज की. महिला T20 वर्ल्ड कप 2023 में उन्होंने भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 151 रन बनाए. इस दौरान समिति ने दो अर्धशतक जड़े 87 रन उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा.
टीम इंडिया की युवा विकेटकीपर बैटर ऋचा घोष भी अपनी परफॉर्मेंस से प्रभावित किया. वह विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में कुछ तेज-तर्तार पारियां खेलने में सफल रहीं. इस विश्व कप में उन्होंने 136 रन बनाए. इस दौरान उनका हाईएस्ट स्कोर 47 रन रहा.
आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2023 टीम इंडिया की मिडिल ऑर्डर बैटर जेमिमा रोड्रिग्ज की बैटिंग आकर्षण का केंद्र रही. पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने बेहतरीन पारी खेलकर भारत को मैच जिताया था. वहीं सेमीफाइनल में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 43 रन की पारी खेली. वह इस विश्व कप में 129 रन बनाने में सफल रहीं.



