States
प्रेस विज्ञप्ति: गरीबों में कंबल बांटकर ठंड से राहत दे रहा है अस्तित्व फाउंडेशन.
रांची: अस्तित्व फाउंडेशन ने ठंड से परेशान गरीब लोगों को राहत पहुंचाने के लिए कंबल वितरण का कार्य जारी रखा है।
निदेशक डॉक्टर कीर्ति श्रीवास्तव माजी ने कहा कि रांची के सभी जरूरतमंद लोगों को समय रहते कंबल उपलब्ध कराना उनका मुख्य उद्देश्य है। फाउंडेशन की टीम ने आज चुनवा टोली और खादगढ़ा बस स्टैंड क्षेत्र में कंबल वितरण किया। स्थानीय निवासियों ने इस सहायता के लिए फाउंडेशन का धन्यवाद किया। डॉक्टर कीर्ति ने कहा कि यह अभियान समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी को दर्शाता है। यह अभियान ठंड के इस मौसम में लोगों को सुरक्षित रखने के लिए लगातार जारी रहेगा।


