Tech
आईआईटी इंदौर में बीटेक के पहले साल के छात्र ने की आत्महत्या.
इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित आईआईटी में बीटेक के पहले साल का एक छात्र अपने हॉस्टल में मृत पाया गया।
बताया जा रहा है कि छात्र ने आत्महत्या कर ली है। मृतक छात्र तेलंगाना का रहने वाला था।
पुलिस के मुताबिक, छात्र का शव उसके हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने छात्र के लैपटॉप और मोबाइल को जब्त कर लिया है ताकि यह पता चल सके कि आखिर उसने यह कदम क्यों उठाया।
फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि छात्र ने आत्महत्या क्यों की।



