एक जिद और सपनों की उड़ान है राधिका मदान की ‘कच्चे लिंबू’, दमदार ट्रेलर रिलीज
बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका मदान हाल ही में ‘सास बहू और फ्लेमिंगो’ वेब सीरीज में नजर आई थीं। अब उनकी नई मूवी रिलीज होने वाली है, जिसका नाम है- ‘कच्चे लिंबू’। शुभम योगी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में राधिका के अलावा आयुष मेहरा और रजत बारमेचा भी लीड रोल में हैं। ये ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है और आप फिल्म को इसी महीने घर बैठे देख सकते हैं।
Kacchey Limbu फिल्म के ट्रेलर की बात करें तो इसमें दिखाया गया है कि राधिका मदान अपने भाई को चुनौती देती हैं और कुछ कर गुजरने की जिद ठान लेती हैं। हाथ में बल्ला उठा लेती हैं और निकल पड़ती हैं मैदान में। उनका साथ देते हैं आयुष मेहरा। टीम बनती है, लड़ती है और फिर क्या होता है, ये तो फिल्म रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा।
Kacchey Limbu OTT Release: ‘कच्चे लिंबू’ मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर रिलीज हो रही है। आप इसे 19 मई, शुक्रवार को अपने मोबाइल स्क्रीन पर देख सकते हैं। इस मूवी की 47वें टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में स्क्रीनिंग भी हो चुकी है।
इन फिल्मों में नजर आएंगी राधिका मदान
Radhika Madan को पिछली बार ‘कुत्ते’ में देखा गया था। उनके पास कई और प्रोजेक्ट्स हैं, जिनमें ‘सना’, ‘हैप्पी टीचर्स डे’ शामिल है। उनके पास तमिल मूवी Soorarai Pottru की हिंदी रीमेक भी है, जिसमें वो अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।




