Jharkhand

पीएम मोदी ने दी 6 वंदे भारत ट्रेनों की सौगात, जमशेदपुर में भरी हुंकार, वापसी में सीएम हेमंत से हुई मुलाकात

पीएम मोदी ने दी 6 वंदे भारत ट्रेनों की सौगात, जमशेदपुर में की जनसभा, रांची लौटकर सीएम हेमंत से मुलाकात

रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज झारखंड दौरे पर थे। उन्होंने रांची में 6 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर उनकी शुरुआत की। इसके साथ ही पीएम मोदी ने कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी किया।

इसके बाद, पीएम मोदी सड़क मार्ग से जमशेदपुर गए, जहां उन्होंने गोपाल मैदान में एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया। सभा के दौरान उन्होंने जनता का स्वागत किया और कांग्रेस तथा झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) पर जमकर हमला बोला। पीएम मोदी ने लोगों से अपील की कि वे एक बार फिर एनडीए को मौका दें, क्योंकि एनडीए की सरकार अपने किए हुए वादों को निभाती है।

सभा समाप्त करने के बाद, पीएम मोदी सड़क मार्ग से रांची लौटे। रांची एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनका स्वागत किया और उन्हें भगवान बुद्ध की प्रतिमा भेंट की। मुलाकात के बाद पीएम मोदी रांची से रवाना हो गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button