National

लाउडस्पीकर पर राज की सभा: 100 गाड़ियों के काफिले के साथ औरंगाबाद के लिए निकले, संभाजी महाराज की समाधि पर टेका माथा

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के प्रमुख राज ठाकरे 1 मई को औरंगाबाद में होने वाली जनसभा के लिए पुणे से रवाना हो गए हैं। उनके साथ 100 से ज्यादा गाड़ियों का एक बड़ा काफिला है। औरंगाबाद के लिए रवाना होने से पहले, राज ठाकरे ने पुणे में हिंदू परिषद के लोगों के साथ एक आरती की, जिसमें 100 पुरोहित शामिल हुए। यह काफिला लगभग 5 घंटे में औरंगाबाद पहुंच जाएगा। हालांकि, शहर में धारा 144 लागू है, इसलिए आज कोई बड़ा कार्यक्रम नहीं होगा। उन्हें रविवार को शाम 5 से 9 बजे के बीच सांस्कृतिक मैदान में सभा करने की अनुमति मिली है।

राज ठाकरे और उनके समर्थक बडू गांव में स्थित संभाजी महाराज की समाधि पर पहुंचे और छत्रपति संभाजी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की। औरंगाबाद को संभाजी नगर भी कहा जाता है, इसलिए राज का यह दर्शन कल होने वाली रैली से जोड़ा जा रहा है।

औरंगाबाद के लिए रवाना होने से ठीक पहले राज ठाकरे की कार पर पुष्पवर्षा की गई। यात्रा की शुरुआत से पहले उनके गुरुजी ने उन्हें तिलक लगाया और आगे के लिए प्रस्थान करने को कहा। लाउडस्पीकर का मुद्दा उठाने के बाद से राज ठाकरे भगवा वस्त्र धारण किए नजर आ रहे हैं। आज भी वे बाला साहब ठाकरे की तरह ही भगवा धारण कर आगे बढ़े।

राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे औरंगाबाद में रैली स्थल सांस्कृतिक मैदान पहुंचे और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। उनके साथ मनसे कार्यकर्ता, स्थानीय पुलिस अधिकारी और डॉग स्क्वाड की टीम भी थी। संभाजी नगर के मराठवाड़ा सांस्कृतिक मंडल के मैदान पर शाम 6 बजे राज ठाकरे की बड़ी रैली होने वाली है। राज ने 3 मई तक मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने का अल्टीमेटम दिया है, जिससे कल की रैली बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

मुंबई पुलिस ने राज ठाकरे की सभा से पहले MNS नेताओं को पुलिस सेक्शन 149 के तहत नोटिस जारी किया है। इस नोटिस में मनसे कार्यकर्ताओं से समाज में द्वेष पैदा करने वाले किसी भी आयोजन से बचने को कहा गया है। इस नोटिस को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए मनसे नेता संदीप देशपांडे ने लिखा, ‘रामचंद्र कह गए सिया से, ऐसा कलयुग आएगा शिव की सेना कहलाने वाला, हनुमान चालीसा से डर जाएगा।’ राज ठाकरे ने 3 मई तक लाउडस्पीकर नहीं हटाने पर कार्यकर्ताओं से मस्जिदों के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने की अपील की है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button