इस डिवाइस को लेकर पहले भी कई लीक्स सामने आ चुके हैं, और अब एक बार फिर इसकी प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स लीक हो गई हैं। जाने-माने टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन द्वारा वीबो पर की गई पोस्ट के अनुसार, रियलमी जीटी 7 प्रो स्नैपड्रैगन 8 जेन 4 चिपसेट से लैस हो सकता है। साथ ही, यह कस्टम डिस्प्ले के साथ 1.5K 8T LTPO OLED स्क्रीन से लैस हो सकता है जिसे किसी स्थानीय निर्माता से लिया गया है।
लीक के मुताबिक, इस स्मार्टफोन में 16GB रैम और 1TB तक की स्टोरेज मिल सकती है। इसके अलावा, रियलमी जीटी 7 प्रो में 50 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस भी दिया जा सकता है, जो 3x ऑप्टिकल ज़ूम सपोर्ट के साथ आ सकता है। इसके अतिरिक्त डिवाइस में “अल्ट्रा-लार्ज” बैटरी भी पैक की जा सकती है, लेकिन इसकी क्षमता का अभी खुलासा नहीं हुआ है। यह भी कहा जा रहा है कि रियलमी जीटी 7 प्रो चीन के बाहर लॉन्च होने वाला पहला स्नैपड्रैगन 8 जेन 4 SoC से लैस स्मार्टफोन हो सकता है।

