Uncategorized

राजस्थान की ‘बबली’ तो बवाली हैं, ‘मोये-मोये’ बनाने वाली संजू के कांड तो हैरान करने वाले

राजस्थान के जालौर में पुलिस ने शातिर महिला ठग ‘बबली’ को दबोच लिया। इस मामले में पुलिस ने आरएएस और पुलिस उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा में चयन करवाने का झांसा देने वाली युवती संजू पटेल को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवती के खिलाफ भर्ती परीक्षा में चयन करवाने का झांसा देकर 54 लाख 50 हजार रुपए ऐंठने का मामला सामने आया है। इस ठगी में उसके एक अन्य साथी सुखदेव बिश्नोई का नाम भी शामिल है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी संजू को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच करने में जुटी हुई है।

झांसा देकर पीड़ित से लूटते रहे लाखों रुपए

इस मामले में झालामंड चौराहे के पास रहने वाले भी भीखाराम प्रजापत ने बीते 23 दिसंबर को पुलिस में संजू चौधरी, सुखदेव, मोहित सांखला, मनीष कुमार सांखला और यादव के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया। इसमें उसने बताया कि पिछले साल जनवरी में संजू ने उसे कॉल कर पुलिस उप निरीक्षक भर्ती में चयन करवाने का झांसा देकर सुखदेव के बारे में जानकारी दी। बाद में सुखदेव ने पुलिस उप निरीक्षक बनने के बदले 12.50 लाख रुपए मांगे। इस पर पीड़ित ने यह राशि उसे दे दी। लेकिन उसका चयन नहीं हुआ। इसके बाद सुखदेव ने फिर उसे आरएएस भर्ती में चयन करवाने का झांसा देकर 4.50 लाख रुपए और हड़प लिए। पीड़ित ने आरोप लगाए कि उससे आरोपियों ने अलग-अलग किस्तों से करीब 54.40 लाख रुपए हड़प लिए।

आरोपी संजू के इंस्टाग्राम पर 2 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स

पुलिस ने बताया कि ठगी के मामले में गिरफ्तार संजू पटेल सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती है। वह भीनमाल थाना क्षेत्र के रोपासी गांव की रहने वाली है। पुलिस ने बताया कि संजू पटेल के इंस्टाग्राम पर उसके दो लाख से अधिक फॉलोवर्स है।इसके अलावा वह 2018 में सरपंच पद के लिए चुनाव भी लड़ चुकी है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी संजू को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। जहां उसे न्यायिक हिरासत में सौंप दिया गया है। पुलिस इस मामले में शेष आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button