Uncategorized

उत्तरकाशी में धंसी सुरंग में फंसे हैं झारखंड के भी मजदूर, सीएम सोरेन ने भेजी अपनी टीम

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में ब्रह्मकमल और यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर सिल्क्यारा और डंडलगांव के बीच निर्माणाधीन टनल में कई श्रमिक फंसे है। इनमें झारखंड के भी कई श्रमिक शामिल है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इन मजदूरों को तुरंत सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। जिसके बाद झारखण्ड के श्रमिकों को सहायता प्रदान करने के लिए तीन सदस्यीय टीम उत्तराखंड रवाना हो गई है। टीम में जैप आईटी के सीईओ भुवनेश प्रताप सिंह, ज्वाइंट लेबर कमिश्नर राजेश प्रसाद एवं ज्वाइंट लेबर कमिश्नर श्री प्रदीप रॉबर्ट लकड़ा शामिल हैं। इन श्रमिकों को आवश्यक सहायता प्रदान करने और घटना स्थल पर भ्रमण कर समय-समय पर अद्यतन स्थिति से दूरभाष पर अवगत कराने का निदेश टीम को दिया गया है।

tanal

सीएम ने सभी श्रमिकों की शीघ्र कुशलता की कामना की

जानकारी के अनुसार, रविवार को उत्तराखण्ड के उत्तरकाशी जिले में निर्माणाधीन टनल के अचानक धंस जाने से कुल 40 श्रमिक टनल में फंस गए हैं, जिसमें कुछ श्रमिक झारखण्ड के भी हैं। मामले की जानकारी के बाद मुख्यमंत्री के निर्देश पर झारखण्ड के श्रमिकों की मदद के लिए तीन सदस्यीय प्रतिनिधमंडल को उत्तराखण्ड भेजा गया है। मुख्यमंत्री ने टनल में फंसे हुए सभी श्रमिकों की शीघ्र कुशलता की कामना की है।

सुरंग हादसे में गिरिडीह के दो मजदूर भी फंसे

राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष भी लगातार उत्तरखंड सरकार के संपर्क में है। फंसे मजदूरों में गिरिडीह के सिमराढाब निवासी बुधन महतो का इकलौता पुत्र सुबोध वर्मा (25वर्ष) और केशोडीह गांव निवासी विश्वजीत वर्मा भी शामिल है। दोनों काम की तलाश में उत्तराखंड गए थे और इस प्रोजेक्ट में काम कर रहे थे। घर की आर्थिक स्थिति खराब होने की वजह से दोनों रोजगार की तलाश में घर से बाहर निकले हैं।

उत्तरखंड के पदाधिकारियों से ली गई जानकारी

झारखंड सरकार की ओर से उत्तराखंड के पदाधिकारियों से पल-पल की ली जा रही है। बताया गया है कि अंदर सुरंग में फंसे सभी मजदूर फिलहाल सकुशल है। प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button