झारखंड: काली करतूत वाली बहू! सास को उतार दिया मौत के घाट… साहिबगंज में सनसनीखेज वारदात
साहिबगंज: रंगा थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात को अंजाम दिया गया। इसको लेकर मृतक के पति ने रंगा थाना में FIR दर्ज कराई है। FIR में मृतक के पति सामद मोमिन ने थाना में आवेदन देकर बताया कि उनकी पत्नी मजलूम बीवी रात में खाना खाकर सो गई। वो अपनी बेटी के घर हमेशा की तरह सोने के लिए चले गए। जब सुबह वो लौटे तो बिस्तर पर पत्नी की लाश पड़ी थी। उसके चेहरे और सिर पर जख्म के निशान थे और पूरा बिस्तर खून से लथपथ था। इसी मामले में आरोपी असराफूल अंसारी पर मामला दर्ज कर रांगा थाना प्रभारी अमन कुमार सिंह के नेतृत्व में में टीम का गठन किया गया था। जांच के दौरान टीम ने आरोपी असराफूल अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। पता चला कि असराफूल से मृतका की बहू का अवैध संबंध था। सास हमेशा इसका विरोध करती थी। वारदात की रात भी अंधेरे में वो बहू से मिलने धमक गया। इसका मजलूम बीवी ने फिर विरोध किया। इसके बाद दोनों ने मिलकर महिला की लोहे की रॉड से मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर खून से सनी लोहे की रॉड बरामद कर ली है।



