झारखंड में 24 और 25 अक्टूबर को बारिश की संभावना, दुर्गा पूजा में श्रद्धालुओं के लिए मौसम रहेगा सुहाना
झारखंड में 24 अक्टूबर को कई इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से संताल परगना के साथ-साथ गिरिडीह और बोकारो के कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना जताई गई है। वही राजधानी रांची में बारिश का अनुमान नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार 20 अक्टूबर को झारखंड के कई हिस्से में साइक्लोनिक सर्कुलेशन का आंशिक असर देखा जाएगा।
सिमडेगा में 21.6 मिलीमीटर बारिश
झारखंड में पिछले 24 घंटे में कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई। सबसे अधिक 21.6 मिलीमीटर बारिश सिमडेगा के कुरडेग में दर्ज की गई। वहीं केरसई में भी 7.6 मिलीमीटर बारिश हुई। इस दौरान सबसे कम न्यूनतम 18.5 डिग्री सेल्सियस रामगढ़ में दर्ज किया गया। जबकि सबसे ज्यादा 33.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान जमशेदपुर में रिकॉर्ड किया गया।
न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री संभावना
मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने लो-प्रेशर एरिया के 21 अक्टूबर तक डिप्रेशन में बदलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, जबकि न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है।
23 तक मौसम शुष्क, 24-25 को बारिश संभव
मौसम विभाग के अनसार राज्य में अगले तीन दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है। लेकिन बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से 24 और 25 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है। रांची स्थित भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार 20 से 23 अक्टूबर तक राज्यभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। जबकि 24 अक्टूबर को राज्य के पूर्वी और निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं पर हल्के दर्जे की बारिश की संभावना है। जबकि 25 अक्टूबर को भी कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है। इस दौरान रांची और आसपास के क्षेत्रों में 23 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। वहीं 24 अक्टूबर को हल्की बारिश की संभावना है। 25 अक्टूबर को भी बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होगी। वहीं न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।



