Uncategorized

अच्छा तो सीरियल चोर है दिल्ली से 25 करोड़ के हीरे जवाहरात लूटने वाला, 3 दिन में की 11 जूलरी शोरूम में चोरी

दिल्ली का एक बड़ा शोरूम जिसमें अंदर पहुंच जाएं तो हीरे जवाहरात की चमक से आंखें चौंधिया जाए। 25 सितंबर के दिन जंगपुरा के इस शोरूम में दिनभर ग्राहकों की भीड़ लगी थी। त्यौहार का सीजन होने की वजह से शोरूम में नए नए जुलरी के डिजाईन आए हुए थे और लोग भी खूब खरीदारी कर रहे थे। उस दिन भी हर रोज की तरह खूब सेल हुई थी। रात होने के बाद शोरूम लॉक कर दिया गया, लेकिन उस रात इस शोरूम में जो हुआ उसने पूरे देश में सनसनी फैला दी।

दिल्ली से हीरे जवाहरात लूटने वाला निकला सीरियल चोर

रात को शोरूम की छत को तोड़कर लुटेरों अंदर घुस आए और वहां से हीरे जवाहरात और सोना सब कुछ चुरा कर ले गए। गहनों से भरा शोरूम खाली हो गया था, बस चांदी के गहने वहां पड़े हुए थे। ये घटना रविवार को हुई। सोमवार को शोरूम बंद रहता था इसलिए चोरी का किसी को पता भी नहीं चला। मंगलवार के दिन जब सुबह शोरूम को खोला गया माजरा देखकर होश उड़ गए। चोरी की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया। सीसीटीवी चेक किए गए, लेकिन लुटेरे नकाब में थे इसलिए पहचानना मुश्किल था। 25 करोड़ की रुपये की चोरी हुई थी। ये बहुत बड़ी लूट थी और जल्द से जल्द लुटेरों का पता लगाना जरूरी था, लेकिन कैसे?

छत्तीसगढ़ के 10 जुलरी शॉप से की थी चोरी

दिल्ली पुलिस जांच में लगी हुई थी, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल रहे थे। आसपास के इलाकों में तलाशी ली जा रही थी, लेकिन लुटेरों का पता नहीं था। इसी बीच छत्तीसगढ़ में सोने-चांदी के अलग-अलग शोरूम्स में चोरी की खबरें आने लगी। 19 तारीख को बिलासपुर में अलग-अलग 5 शोरूम में चोरियां हुई। लाखों के गहने चुरा लिए गए। 25 तारीख को राजा रघुराज सिंह स्टेडियम के सामने मौजूद पांच जूलरी शोरूम में ताला तोड़कर चोरों ने महंगे सामान चुराए।

कवर्धा का रहने वाला है सीरियल ज्वेल थीफ

तो क्या ये दिल्ली के ही चोर थे। खैर उस समय तक इस बात के कोई सुराग नहीं थे। दिल्ली पुलिस अपनी जांच कर रही थी और छत्तीसगढ़ पुलिस अपनी। सबसे अहम सुराग था सीसीटीवी। सभी दुकानों के सीसीटीवी खंगाले गए। सड़कों में लेग सीसीटीवी की भी मदद ली गई। आखिरकार छत्तीसगढ़ पुलिस को आरोपी का चेहरा नजर आया। पता चला कि आरोपी लोकेश कवर्धा का रहने वाला है। एक टीम तुरंत उस आरोपी को पकड़ने के लिए रवाना हुई, लेकिन वहां जाकर पता चला कि वो फरार हो चुका है।

11 चोरियों का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

उसके कुछ साथी कवर्धा से पकड़ में आए और उन्होंने पुलिस को बताया कि लोकेश दुर्ग के स्मृति नगर इलाके में छुपा हुआ है। टीम तुरंत उस अड्डे पर पहुंची और वहां से लोकेश को गिरफ्तार किया गया। अब तक पुलिस को यही पता था कि छत्तीसगढ़ में 10 शोरूम में हुई चोरी का मास्टर माइंड है लोकेश, लेकिन गिरफ्तारी के बाद सबसे बड़ा राज खुला। लोकेश के पास से न सिर्फ छत्तीसगढ़ से चुराया सोना बरामद हुआ बल्कि दिल्ली से चुराया गया 25 करोड़ के हीरे जवाहरात भी पुलिस को मिले। दिल्ली की चोरी का मास्टरमाइंड भी यही सीरियल चोर था। ये एक-एक कर शोरूम्स को अपना निशाना बना रहा था। दिल्ली को पुलिस को सूचना दी गई और फिर पुलिस की टीम लोकेश और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर दिल्ली लाई। इत्तफाक से ही सही आखिरकार दिल्ली की बड़ी चोरी का केस सुलझ गया।

Collage Maker-29-Sep-2023-06-40-PM-5951

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button