Uncategorized

2 इंजीनियर तो एक कर रहा Phd, दिल्ली से ISIS के गिरफ्तार तीनों आतंकियों की पूरी कुंडली जान लीजिए

दिल्ली पुलिस ने एआईए की लिस्ट में मोस्ट वाटेंड तीन आतंकियों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। इन तीनों का आतंकवादी संगठन आईएसआईएस के साथ कथित संबंध हैं। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इन तीनों आतंकियों को गिरफ्तार किया। ये तीनों का देश के अलग-अलग हिस्सों में हुए ब्लास्ट के मामले में शामिल रहे हैं। एनआईए ने पिछले महीने ही इन तीनों आतंकियों पर तीन-तीन लाख रुपये का ईनाम घोषित किया था। दिल्ली पुलिस का कहना है कि इन तीनों की गिफ्तारी से आईएसआईएस के पैन इंडिया मॉड्यूल का भंडाफोड़ हुआ है। खास बात है कि ये तीनों आतंकी अच्छे पढ़े लिखे हुए हैं। जानते हैं इन तीनों आतंकियों के बारे में…

माइनिंग इंजीनियर है शाहनवाज

राजधानी दिल्ली के जैतपुर इलाके से आज सुबह ISIS के संदिग्ध आतंकी शाहनवाज उर्फ शैफी उज्जमा को गिरफ्तार किया गया। शाहनवाज की गिरफ्तारी भी स्पेशल सेल की तरफ से की गई। शाहनवाज पेशे से इंजीनियर है। वह पुणे के आईएसआईएस से जुड़े एक केस में शामिल हैं। पुणे पुलिस की कस्टडी से फरार होने के बाद से दिल्ली में छिपकर रह रहा था। पुलिस ने बताया कि शाहनवाज झारखंड के हजारीबाग का रहने वाला है। उसने माइनिंग इंजीनियरिंग की है। उसे ब्लास्ट करने की जानकारी है। उसकी पत्नी जन्म से हिंदू है लेकिन शादी से पहले उन्होंने इस्लाम धर्म अपना लिया था। वह अभी फरार है।

जामिया से पीएचडी कर रहा है अरशद

जामिया से पीएचडी कर रहा है अरशद

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मोहम्मद अरशद वारसी को यूपी के मुरादाबाद से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि मोहम्मद अरशद वारसी भी झारखंड का ही रहने वाला है। उसने अलीगढ़ यूनिवर्सिटी से मेकेनिकल इंजीनियरिंग की है। अरशद फिलहाल जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से पीएचडी कर रहा है। अरशद लगातार आईएसआईएस के हैंडलर के संपर्क में था। वह उनके साथ रेगुलर रिपोर्ट शेयर कर रहा था।

जामिया से पीएचडी कर रहा है अरशद

जामिया से पीएचडी कर रहा है अरशद

मोहम्मद रिजवान अशरफ ने कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया है। रिजवान मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ का रहने वाला है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने उसे लखनऊ से गिरफ्तार किया। रिजवान ने मौलवी के रूप में भी ट्रेनिंग ली है। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के कमिश्नर एचजीएस धालीवाल ने बताया कि इन तीनों की गिरफ्तारी से आईएसआईएस के पैन इंडिया मॉड्यूल का भंडाफोड़ हुआ है। धालीवाल ने बताया कि इन लोगों का उद्देश्य जाने-माने लोगों को निशाना बनाना था। ये अधिक से अधिक लोगों को नुकसान पहुंचाना चाहते थे। उन्होंने कहा कि आतंकियों की ऐसी गतिविधियों के पीछे के फंडिंग के रास्ते का भी खुलासा किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button