Uncategorized

जब पुरानी संसद की आखिरी बहस में बोले 90 साल के देवगौड़ा, जानें किस बात पर जोड़ लिए हाथ

संसद के विशेष सत्र के पहले दिन दोनों सदनों की कार्यवाही हुई। इस दौरान राज्यसभा में जनता दल सेक्यूलर के सांसद और पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा भी मौजूद थे। पूर्व प्रधानमंत्री और जेडीएस सांसद एचडी देवेगौड़ा ने कावेरी जल बंटवारे मुद्दे पर अपनी बात रखी। देवेगौड़ा ने राज्यसभा में कहा कि हम सबको मिल-बैठकर इस समस्या (कावेरी जल बंटवारा विवाद) का समाधान निकालने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कानूनी लड़ाई से इस समस्या का समाधान नहीं होगा।

क्या मेरी रुचि विवाद सुलझाने में नहीं है?

देवेगौड़ा ने कहा सदन में 17 तारीख को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बैठक में पड़ोसी राज्यों के हमारे कुछ मित्रों ने कावेरी विवाद का उठाया। उन्होंने कहा कि मैंने इस पर कोई आपत्ति नहीं उठाई। उन्होंने कहा कि यह मेरा दुर्भाग्य है कि इस सदन में 40 साल तक रहने के बावजूद, कल सभी इलेक्ट्रोनिक मीडिया ने कर्नाटक इस बात को हाइलाइट किया कि देवगौड़ा की रुचि कावेरी विवाद में राज्य के हितों को सुरक्षित करने की नहीं थी। उन्होंने कहा कि मैं इसके गुण-दोष में नहीं जाना चाहता।

‘मैं हाथ जोड़ कर आग्रह करता हूं’

पूर्व पीएम ने कहा कि मैं इसमें नहीं जाना चाहता कि अभी क्या चल रहा है। तमिलनाडु के लोग पिछले 60 साल से लड़ाई लड़ रहे हैं। मैं उन सब चीजों में वापिस नहीं जाना चाहता। उन्होंने कहा कि मैं सिर्फ एक बात कहना चाहता हूं। उन्होंने दूसरों दलों का हवाला देकर आपसी एकता की बात कही। उन्होंने कहा इस विवाद से लोग प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह झगड़ा कानून से हल नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि यदि मेरे साथियों में बेहतर समझ बन जाए कि हम सब एक साथ बैठें और इस समस्या का समाधान करें। अन्यथा चीजें ऐसे हीं चलती रहेंगी। दोनों तरफ से संघर्ष चलता रहेगा। इससे समस्या का समाधान नहीं होगा। उन्होंने हाथ जोड़ कर तमिलनाडु के अपने सभी साथी नेताओं से इस बात का आग्रह किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button