Uncategorized

कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान, इंदौर के सांसद शंकर लालवनी का टिकट कटा! इशारों में लिया इस महिला का नाम

बीजेपी ने लोकसभा चुनाव को लेकर मध्य प्रदेश की 29 सीटों में से 24 सीटों पर अपने प्रत्यशियों की घोषणा कर दी है। अभी भी 5 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है। उन्हीं 5 सीटों में से एक बड़ी लोकसभा सीट से वर्तमान सांसद के टिकट कटने को लेकर चर्चा चल रही है। कैलाश विजयवर्गीय ने उस सांसद के टिकट कटने को लेकर बड़ी बात कही है। उनकी जगह पर किसी महिला प्रत्याशी के नाम की घोषणा हो सकती है।

दरअसल, अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाले मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने एक चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने इंदौर के एक कार्यक्रम में कहा कि उड़ते उड़ते इस तरह की खबर मिली है कि शंकर लालवानी जो वर्तमान में इंदौर के सांसद है उनका टिकट कट गया है क्योंकि पार्टी का केंद्रिय नेतृत्व चाहता है कि इस बार इस सीट से किसी महिला को टिकट मिले और सुरक्षित सीट पर मिले।

इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित शक्ति वंदन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विजयवर्गीयन ने कहा कि मैंने सुना है कि शंकर लालवानी का टिकट कट गया है। उड़ते-उड़ते यह बात भी सुनी है कि प्रधानमंत्री चाहते हैं कि यहां से किसी महिला को टिकट मिले। उनका बयान सुनते ही महिलाओं ने जमकर ठहाका लगाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button