Uncategorized

मोहब्बत की दुकान नहीं, नफरत का मॉल चला रहे हैं… बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राहुल गांधी पर किया बड़ा वार

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह मोहब्बत की दुकान नहीं, नफरत का शॉपिंग मॉल चला रहे हैं। सोमवार को एक कार्यक्रम में जेपी नड्डा ने कहा कि राहुल गांधी कहते हैं कि हम मोहब्बत की दुकान चला रहे हैं, आपने तो नफरत का शॉपिंग मॉल खोल रखा है। राहुल गांधी बीते दिनों अमेरिका की यात्रा पर थे जहां उन्होंने अपनी सभाओं में भी ‘नफरत के शहर में, मोहब्बत की दुकान’ का जिक्र किया जो उनकी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का नारा था।

मोदी सरकार के 9 साल के कामकाज पर पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में जेपी नड्डा ने कहा, ‘राहुल गांधी को भारत का गौरव नहीं पचता है। एक तरफ वह सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल खड़ा करते हैं, हिंदू-मुसलमानों को बांटने की बात करते हैं और दूसरी तरफ कहते हैं कि वह मोहब्बत की दुकान चला रहे हैं।’ जेपी नड्डा ने कार्यक्रम की शुरुआत ओडिसा ट्रेन हादसे में जान गंवाने वालों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि देकर की।

‘हम राज नहीं कर रहे, जीवन बदल रहे’

किताब के बारे में उन्होंने कहा, ‘मोदी सरकार के 9 वर्षों के कामकाज पर अगर चर्चा की जाए तो ग्रंथ बन जाएगा लेकिन इस पुस्तक को एक संक्षिप्त रूप दिया गया है।’ जेपी नड्डा ने कहा कि किताब के लेखकों ने ‘गागर में सागर भरने का काम किया है’। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘राजपथ’ को ‘कर्तव्यपथ’ में बदल दिया है। ‘हम देश पर राज नहीं कर रहे बल्कि देश वासियों की जिंदगी को बदल रहे हैं।’

2014 से पहले और बाद के दौर में जमीन-आसमान का अंतर’

जेपी नड्डा ने कहा, ‘2014 से पहले और बाद के दौर में जमीन-आसमान का अंतर है। लोगों का मानना था कि कुछ भी नहीं बदलेगा और हर जगह भ्रष्टाचार होगा, हम सुधरने वाले नहीं हैं। यह देश की मानसिकता बन गई थी। हमारे देश की गिनती भ्रष्ट देशों में होती थी। कोई नेतृत्व, इरादा या नीति नहीं थी। हालांकि, लोगों ने बीजेपी को वोट दिया और 2014 में भारत को एक ऐसा नेतृत्व मिला जो भारत को आगे बढ़ा रहा है।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button