Uncategorized

 ‘अपराधी या तो नेपाल में होगा, नहीं तो पाताल में, वरना बुलडोजर चलेगा’

2024 लोकसभा चुनाव की धार देने में सभी पार्टियां जुटी हैं। बिहार में भारतीय जनता पार्टी को कुछ ज्यादा ही पसीना बहाना पड़ रहा है। 2019 में उसके पार्टनर रहे नीतीश कुमार ने 2024 से पहले पाला बदल लिया। लिहाजा बीजेपी को एड़ी-चोटी का बल लगाना पड़ रहा है। उसके निशाने पर आजकल सबसे ज्यादा नीतीश कुमार ही हैं। बिहार बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने बक्सर में एक सभा को संबोधित किया, इस दौरान उनके निशाने सीएम नीतीश कुमार रहे।

यूपी फॉर्मूला बिहार लाएंगे सम्राट

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने 2024 के लोकसभा और 2025 बिहार विधानसभा चुनाव का नगर भवन से शंखनाद किया। सम्राट चौधरी ने कहा कि 2025 में बिहार में बीजेपी की सरकार बनी तो अपराधी या तो नेपाल में होंगे पाताल में। यहां भी यूपी के तर्ज पर बुलडोजर चलाया जाएगा।

‘नीतीश कुमार मेमोरी लॉस के शिकार’

सम्राट चौधरी और अश्विनी कुमार चौबे ने बक्सर पहुंचकर रोड शो भी किया। भाषण के दौरान सम्राट चौधरी ने कहा कि अब नीतीश कुमार के दिन लद गए हैं। गजनी फिल्म के आमिर खान की तरह इनका भी मेमोरी लॉस हो गया है। इस दौरान नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार से बेहतर सरकार चलाने की क्षमता भारतीय जनता पार्टी के एक मंडल स्तर के कार्यकर्ता में है। अगर वो मुख्यमंत्री बन जाए तो नीतीश कुमार से बेहतर सरकार चलाएगा। हमारे यहां ना तो वंशवाद है और ना ही भ्रष्टाचार। पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है। इंडिया गठबंधन की पूरी तरह से सफाया हो जाएगा।

मनमोहन के बहाने कांग्रेस पर अटैक

बिहार बीजेपी अध्यक्ष यहीं नहीं रूके, उन्होंने कहा कि 2014 से पहले इस देश के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह होते थे, उनका रिमोट कंट्रोल कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के हाथों में होता था। आज हालात बदल गए हैं, नरेंद्र मोदी के अगुवाई में सोने की चिड़िया के नाम से विश्व में प्रसिद्ध भारत का डंका बज रहा है। भारत में जी20 सम्मेलन हुआ। अगर देश और प्रदेश का स्वाभिमान बढ़ाना है तो 2024 में नरेंद्र मोदी और 2025 में बिहार में बीजेपी की सरकार जरूरी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button