Uncategorized

मामी को भांजे से हुआ प्यार, अलग रहना हुआ मुश्किल तो मामा ने दोनों की करा दी शादी

झारखंड के पलामू में ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’ सामने आई है। एक शख्स को जब पता चला कि उसकी पत्नी और उसके भांजे के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा है, तो उसने खुद दोनों की शादी करवा दी। बुधवार को उसने नम आंखों से पत्नी को भांजे के साथ विदा कर दिया। यह वाकया पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत पकरी गांव का है। गांव के सुबई भुइयां की शादी करीब छह साल पहले रीता कुमारी से हुई थी। इस बीच पिछले कुछ साल से उसका भांजा प्रिंस कुमार अपने मामा के घर आकर रहने लगा था। यहां रहते हुए प्रिंस और उसकी मामी के बीच प्रेम प्रसंग विकसित हो गया।

love story

दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखने पर जमकर पिटाई

तीन दिन पहले सुबई भुइयां ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखा तो उसने पहले दोनों की जमकर पिटाई की। इसके बाद गांव में पंचायत बुलाई गई। पंचायत में प्रिंस और उसकी मामी ने परस्पर रिश्ते को स्वीकार किया और कहा कि वे हमेशा एक साथ रहना चाहते हैं। पंचायत ने सुबई भुइयां की राय जाननी चाही तो वह पहले इसके लिए तैयार नहीं हुआ, लेकिन अंततः उसने दोनों की शादी पर रजामंदी दे दी।

समाज के सामने भांजे ने मामी की मांग में भरा सिंदूर

बुधवार को यज्ञ मंडप में दोनों की बकायदा शादी रचा दी गई। समाज के लोगों के सामने प्रिंस ने मामी की मांग में सिंदूर भरा और जयमाला पहनाई। इसके बाद वह मामी से पत्नी बनी रीता कुमारी को साथ लेकर अपने गांव के लिए रवाना हो गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button