Uncategorized

क्रिसमस से पहले केके पाठक का नया फरमान, बिहार शिक्षा विभाग ने अगले आदेश तक सभी छुट्टियां की रद्द

बिहार शिक्षा विभाग ने छुट्टी को लेकर एक बार फिर नया आदेश जारी किया। क्रिसमस से पहले शिक्षा विभाग की ओर से जारी किया गया पत्र में कहा गया है कि अगले आदेश तक सभी पदाधिकारियों की छुट्टी रद्द रहेगी। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से द्वितीय चरण की शिक्षक नियुक्ति परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। ऐसे में सभी पास अभ्यर्थियों का काउंसलिंग करना है। विभाग ने काउंसलिंग की तारीख फाइनल कर दिया है।

बिहार सरकार शिक्षा विभाग के माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि द्वितीय चरण की शिक्षक नियुक्ति परीक्षा का परिणाम बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा प्रकाशित कर दिया गया है। दिनांक 25.12.2023 से काउंसिलिंग की तिथि भी शिक्षा विभाग द्वारा निर्धारित कर सूचना प्रकाशित कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button