Uncategorized

गढ़वा में पिता ने गोली मार कर की बेटी की हत्या, दूसरे समुदाय के युवक से प्रेम प्रसंग के कारण नाराज थे परिजन

झारखंड के गढ़वा में एक पंद्रह वर्षीया किशोरी की हत्या की वारदात सामने आई है। किशोरी के पिता दूसरे समुदाय के एक लड़के के साथ उसके प्रेम प्रसंग से नाराज थे। उन्होंने बेटी को गोली मार दी और शव को घर में लाकर रख दिया। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। जिस बंदूक से किशोरी को गोली मारी गई, उसे भी बरामद कर लिया गया है। वारदात रंका थाना क्षेत्र के नगारी गांव की है।

jharkhand news

प्रेमी से मिलने घर से निकली थी युवती

बताया गया कि सोमवार की रात करीब आठ बजे किशोरी अपने प्रेमी से मिलने निकली थी। इस बीच उसके पिता संजय सिंह को यह बात पता चली तो वह बंदूक लेकर बेटी की तलाश में निकले। घर से थोड़ी से दूर पर किशोरी अपने ब्वॉय फ्रेंड के साथ बात कर रही थी।
युवती की मौके पर ही मौत, प्रेमी भागने में रहा सफल

पुलिस ने आरोपी पिता को किया गिरफ्तार

संजय सिंह ने उन्हें देखते ही बंदूक से गोली चलाई, जो उनकी ही बेटी को लगी। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दूसरी तरफ लड़का मौके से भाग खड़ा हुआ। इसके बाद वह बेटी के शव को घर ले आए। वारदात को छिपाने की कोशिश हो रही थी, लेकिन भनक लगते ही पुलिस ने छापेमारी की और आरोपी संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया। शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार संजय सिंह ने पूछताछ के क्रम में पुलिस को घटना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। फिलहाल इस मामले में सिर्फ पिता की गिरफ्तारी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button