तेलंगाना में तब्लीगी जमात की बैठक के लिए रेवंत रेड्डी ने सरकारी बजट से दिए 2.45 करोड़, गरमाई सियासत
तेलंगाना में बहुमत से जीतकर आई कांग्रेस की सरकार इसी महीने की शुरुआत में बनी है। रेवंत रेड्डी के मुख्यमंत्री बनते ही उन्होंने तब्लीगी जमात के एक कार्यक्रम के लिए बजट मंजूर किया है। जिसके बाद तेलंगाना में सियासत शुरू हो गई है। बीजेपी ने विकाराबाद जिले में अगले महीने होने वाले तब्लीगी जमात के कार्यक्रम के लिए 2.45 करोड़ रुपये की मंजूरी देने पर कांग्रेस सरकार की आलोचना की है। बीजेपी के महासचिव बंदी संजय कुमार ने तब्लीगी जमात इवेंट के लिए कांग्रेस सरकार द्वारा धन की मंजूरी को ‘अपमानजनक’ करार दिया। उन्होंने मांग की कि तेलंगाना सरकार तुरंत बैठक की अनुमति वापस ले। करीमनगर के सांसद ने आरोप लगाया कि तबलीगी संगठन जबरन धर्मांतरण और आतंकवादी गतिविधियों में भी शामिल है।
संजय कुमार ने पूछा, ‘क्या रेवंत रेड्डी सरकार यह जानती है? ख़ुफ़िया एजेंसियां क्या कर रही हैं? टुकड़े-टुकड़े गैंग के साथ आप तेलंगाना का क्या करना चाहते हैं?’



