Uncategorized

कौन हैं भोजपुरी गायिका निशा उपाध्याय? 24 साल की सिंगर को लगी थी लाइव शो में गोली

भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय छपरा में एक स्टेज शो के दौरान गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गईं। यह खबर जब से सामने आई तब चारो ओर हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि निशा के पैरों में गोली लगी है, जिसके बाद उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। मीडिया में यह खबर फैलने की वजह से कई लोग सिंगर के बारे में गूगल पर सर्च कर रहे हैं। आज हम आपको 24 साल की मशहूर भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय की निजी जिंदगी और गानों से रुबरू कराएंगे।

कौन हैं निशा?

बिहार के सारण स्थित गांव गौर बसंत में जन्मी निशा उपाध्याय भोजपुरी की एक जानी-मानी सिंगर हैं। उन्होंने अपनी शानदार आवाज से लोगों के बीच अपनी खूब पहचान बनाई है। निशा का हर नया गाना यूट्यूब पर बार- बार देखा जाता है। निशा को महज 4 साल की उम्र से ही गाना गाने का शौक था। यही कारण है कि इंटरमीडिएट तक पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने सिंगिंग के क्षेत्र में अपना करियर बनाने का तय किया।

निशा का परिवार

निशा उपाध्याय के परिवार के बारे में बात की जाए तो उनके परिवार में उनके अलावा दो भाई हैं। हालांकि, निशा की पर्सनल लाइफ कम ही खबरों में रहती है। सिंगर का कभी किसी के साथ अफेयर की खबरें भी सामने नहीं आई।

निशा की परफॉर्मेंस

निशा अलग-अलग सांस्कृतिक कार्यक्रमों में परफॉर्म करती हैं। इनके कुछ लोकप्रिय गानों की लिस्ट में ‘नवकर मंत्र’, ‘हंसी हंसी जान मारेला’ और गुजराती गरबा सॉन्ग ‘ढोलिड़ा ढोल रे वगाड़’ शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button