Uncategorized

भोपाल से निजामुद्दीन जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस में लगी आग, बीना के पास ट्रेन को रोका गया

रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से निजामुद्दीन के लिए जा रही वंदे भारत ट्रेन (Fire In Vande Bharat Train) में मामूली आग लग गई है। बीना रेलवे स्टेशन से पहले कुरवाई केथोरा में ट्रेन को रोका गया है। रेलवे की टेक्निकल टीम वहां पहुंच गई है और जांच की जा रही है। ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों के अनुसार कोच सी-14 में बैट्री के पास से धुआं उठा था। इसके बाद बैट्री बॉक्स से आग की लपटें निकलने लगी। ट्रेन को वहीं रोक दिया गया और यात्रियों को सुरक्षित उतार दिया गया है।रेलवे की तरफ से इस बात की पुष्टि की गई है कि ट्रेन में कुछ तकनीकी दिक्कतें आई हैं। अभी कुरवाई केथोरा के पास वंदे भारत ट्रेन को रोका गया है। वहां जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ट्रेन को वहां से खोला जाएगा। यह ट्रेन भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से 5.40 बजे खुली थी। 7.10 बजे सी-14 कोच के बाहरी हिस्से में आग दिखने पर इसे रोका गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button