Uncategorized

चंद्रयान-3 की सफलता के लिए उपवास, चांद पर उतरने के बाद सीमा हैदर ने तोड़ा व्रत

23 अगस्त इतिहास के पन्नों में भारत का नाम स्वर्मिम अक्षरों में दर्ज हो गया है। चंद्रयान-3 चांद की सतह पर सफलता पूर्वक उतर गया है। इसको लेकर देशभर में जश्न और खुशी का माहौल है। वहीं, ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में अलग ही इसका जश्न है। पाकिस्तान से आईं सीमा हैदर ने चंद्रयान-3 की सफलता के लिए व्रत रखा। जैसे ही चंद्रयान-3 चांद की सतह पर लैंड किया, वैसे ही सीमा हैदर खुशी से उछल पड़ीं। उन्होंने सचिन के साथ जमकर आतिशबाजी की। जश्न मनाने के बाद सीमा हैदर ने पति सचिन के साथ खाना खाया।

सीमा हैदर ने सुबह ही इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया था, जिसमें बताया था कि चंद्रयान-3 की सफलता के व्रत रखा है। साथ ही वीडियो में सीमा हैदर जय श्रीराम, राधे कृष्ण बोलते हुए प्रण लिया था कि वह चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद ही अपना व्रत तोड़ेंगी। बुधवार शाम 6:04 बजे चंद्रयान-3 चांद की सतह पर उतरा तो सीमा हैदर खुशी से झूम उठीं।

सीमा हैदर ने पति सचिन के साथ खूब अतिशबाजी की। अनार और रॉकेट छोड़े। इसके बात उन्होंने खाना खाया। बता दें कि इससे पहले सीमा हैदर 15 अगस्त पर घर पर तिरंगा फहराकर हिंदुस्तान जिंदाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए थे। सीमा हैदर अपने चार बच्चों के साथ अवैध तरीके से भारत आई थीं। अभी तक उनको क्लीनचिट नहीं मिली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button