
दिल्ली के मदनपुर खादर में अतिक्रमण विरोधी अभियान के आगे लोगों ने नारेबाजी की। लोग लगातार इसका विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस पर AAP विधायक अमानतुल्ला खान ने कहा यहां कोई अतिक्रमण नहीं है। मैं जेल जाने को तैयार हूं अगर गरीब लोगों के घरों को बचाया जाएगा और ये अतिक्रमण होता है तो मैं नगर निकाय का समर्थन करूंगा।वहीं रोहिणी में केएन काटजू मार्ग पर MCD ने अतिक्रमण विरोधी अभियान शुरु कर दिया है। इस दौरान यहां के सभी अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। यहां सुबह बुलडोजर चलने की जानकारी मिलते ही लोगों ने अपना सामान हटाना शुरू कर दिया था।
SOURCE-DAINIK BHASKAR



