Uncategorized

झारखंड में शीतलहर से बढ़ी कनकनी, IMD का यलो अलर्ट, जानें कब से कम होगा ठंड का सितम

झारखंड में मौसम का मिजाज इन दिनों बदला-बदला नजर आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान में कमी आने से राज्य के कई हिस्सों में शीतलहर का असर देखने को मिल रहा है। लेकिन 22 दिसंबर के बाद न्यूनतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है। इस दौरान आकाश में हल्का बादल छाए रहने का अनुमान है। अभी मौसम शुष्क ही रहेगा। 21 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान गिर सकता है।

ग्रामीण क्षेत्रों में ठंड का ज्यादा असर

रांची स्थित भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के प्रभारी अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले 48 घंटों में तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। लेकिन न्यूनतम तापमान एक-दो डिग्री गिर सकता है। दो दिनों तक राज्य के पश्चिमी हिस्से में शीतलहर चल सकती है। इसके बाद 22 दिसंबर को तापमान चढ़ सकता है। सुबह में कोहरा रह सकता है। मौसम शुष्क बना रहेगा और बारिश का अनुमान नहीं है। न्यूनतम तापमान 7 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। ग्रामीण क्षेत्रों में तापमान शहरी क्षेत्रों से दो से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे चल रहा है।

कांके का तापमान 4 डिग्री सेल्सियस हुआ रिकॉर्ड

रांची से सटे कांके सहित कई ग्रामीण इलाकों में ठंड का असर ज्यादा है। न्यूनतम तापमान लगातार पांच ड्रिगी सेल्सियस से नीचे चल रहा है। कांके का तापमान सोमवार को 4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि रांची का न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सबसे अधिक तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में रहा। जमशेदपुर का 11.6, डालटनगंज का 8.6, बोकारो का 9.6, चाईबासा का 8.6, देवघर का 9.4, गिरिडीह का 10.5, गढ़वा का 7.2, रामगढ़ का 8.7 और गोड्डा का 9.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

22 से 24 तक आंशिक बादल छाये रहने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार 22 से लेकर 24 दिसंबर तक राज्यभर में आंशिक बादल छाये रहने का अनुमान है। हालांकि इस दौरान बारिश की संभावना नहीं है और मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान न्यूनतम 10 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button