
दुमका और भागलपुर को जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल रन सफल
दुमका: दुमका और भागलपुर को जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का ट्रायल रन शुक्रवार को सफलतापूर्वक पूरा हुआ। यह ट्रेन पहली बार भागलपुर से दुमका के बीच दौड़ी और फिर हावड़ा के लिए रवाना हुई।
5 september को PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी**
PM modi 15 सितंबर को इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। ट्रेन भागलपुर – हावड़ा के बीच चलेगी और हंसडीहा तथा दुमका में रुकने के साथ ही कुल सात स्टोपेज होंगे।
**डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता की जानकारी**
मालदा डिवीजन के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने बताया कि ट्रायल रन शुक्रवार को किया गया और 15 सितंबर को इसका उद्घाटन होगा। ट्रेन में एक्जीक्यूटिव और नार्मल चेयरकार होंगे। मालदा डिवीजन में बाराहाट, मंदारहिल, हंसडीहा और नोनीहाट पर स्टॉपेज होगा, जबकि आसनसोल डिवीजन में दुमका में एकमात्र स्टॉपेज होगा।
**ट्रेन की समय-सारणी**
वंदे भारत एक्सप्रेस भागलपुर से 15.20 बजे खुलेगी और बाराहाट 15.45 बजे पहुंचेगी। मंदारहिल में 15.58 बजे, हंसडीहा में 16.40 बजे, नोनीहाट में 16.57 बजे, दुमका में 17.18 बजे और रामपुरहाट 18.13 बजे पहुंचेगी। बोलपुर शांति निकेतन 18.51 बजे और हावड़ा रात 21.20 बजे पहुंचेगी।


