Bihar

हरियाणा के पानीपत जिले में सिलेंडर फटने से, एक परिवार में छ: लोगों की मौत

हरियाणा के पानीपत जिले में आज सुबह एक परिवार में सिलेंडर फटने से आग लग गई. इस घटना में एक ही परिवार के छ: लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि सुबह खाना बनाते समय सिलेंडर में अचानक आग लग गई थी. और कमरे का गेट खुला नहीं था. जिसकी वजह से एक ही परिवार के छ: लोगों की जान जा चुकी है.

पानीपत में एक परिवार में सिलेंडर फटने से छह लोगों की मौत से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है. तहसील पानीपत कैंप क्षेत्र में मृतक किराए के घर पर रहते थे. आग कैसे लगी सिलेंडर में अब तक इसका खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस को घटना की सूचना दी गई. और मौके पर पहुंची पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है.

मध्यप्रदेश के सतना में भी इससे पहले सिलेंडर फटने से एक दिल दहला देने वाला वीडियो प्रकाश में आया था. एक रेस्टोरेंट में रविवार सुबह रखे गैस सिलेंडर में आग लगने के बाद जोरदार धमाका हुआ था. इससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया था. इस घटना का वीडियो काफी तेजी से वायरल हुआ था.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button