Uncategorized

झारखंड में भूकंप के हल्के झटके, कहीं से कोई नुकसान की आशंका नहीं

झारखंड में मंगलवार तड़के 3.7 तीव्रता के भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रांची मौसम विज्ञान केन्द्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने बताया कि भूकंप के झटके सुबह तीन बजकर 22 मिनट पर महसूस किए गए।अभिषेक आनंद ने बताया कि इसका केन्द्र दुमका जिले से 24 किलोमीटर उत्तर-उत्तर पूर्व में जमीन से पांच किलोमीटर की गहराई पर था। उन्होंने कहा – ‘ये हल्के झटके थे। मुझे नहीं लगता कि इस भूकंप से जानमाल को नुकसान हुआ होगा।’

भूकंप का केंद्र 5 किमी नीचे

मौसम विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार सुबह 3.22 मिनट पर भूकंप का केंद्र पृथ्वी से करीब 5 किलोमीटर नीचे रहा। भूकंप का कंपन तो कुछ सेकेंड के लिए था और रात में सो रहे अधिकांश लोगों को इसकी जानकारी नहीं मिल पाई। लेकिन सुबह में जब लोगों को इसकी जानकारी तो लोग चिंतित नजर आए। कई लोगों को फिर से भूकंप आने का डर सता रहा है।

भूकंप का झटका महसूस होने पर लोग घरों से बाहर आए

दुमका में रात में गहरी नींद में सो रहे कुछ लोगों को अचानक भूकंप का झटका महसूस हुआ, तो वे सभी दहशत में आ गए। कंपन महसूस होने के बाद बड़ी संख्या में लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप का केंद्र दुमका जिला मुख्यालय से 24 किलोमीटर उत्तर-उत्तर पूर्व में जमीन से पांच किलोमीटर की गहराई पर था।

झारखंड के बाद ताजिकिस्तान में भी भूकंप

झारखंड में दुमका के बाद ताजिकिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। ताजिकिस्तान में सुबह 6.10 बजे भूकंप का झटका महसूस किया गया। इससे पहले सोमवार को हरियाणा के रेवारी में भूकंप का झटका महसूस किया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button