ElectionNational

राहुल के समर्थन में काले लिबास में संसद पहुंचीं सोनिया, गांधी प्रतिमा के पास किया प्रदर्शन

नई दिल्ली, एजेंसी। parliament session 2023: विपक्षी सांसदों के विरोध के बीच संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू होने के कुछ ही मिनटों के भीतर हंगामे की भेंट चढ़ गई। राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक और लोकसभा आज शाम 4 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। बता दें कि विपक्षी सांसद अदाणी समूह के मुद्दे और राहुल गांधी की अयोग्यता को लेकर नारेबाजी कर रहे थे।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा राहुल गांधी के ऊपर जो मामला दर्ज किया गया, वह मेरे शहर कोलार का है। आपने कोलार शहर में दिए भाषण का सूरत में मामला दर्ज किया। आपने ऐसा इसलिए किया क्योंकि आपको अनुकूल सरकार चाहिए थी, जिससे आप पुलिस, प्रशासन का इस्तेमाल कर राहुल गांधी को बदनाम कर सकें।

खरगे ने सरकार पर साधा निशाना

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हम 18 राजनीतिक पार्टी मिलकर संयुक्त संसदीय समिति (JPC) की मांग कर रहे हैं। इससे सत्यता बाहर आएगी और लोगों को पता चलेगा कि हम यह मांग क्यों कर रहे हैं। आप JPC से क्यों डर रहे हैं? आपके पास 2/3 बहुमत है और उसमें भी आप ही के सदस्य ज्यादा रहेंगे। इसका मतलब है कि दाल में कुछ काला है।

लोकतंत्र नहीं कांग्रेस को खतरा है- किशन रेड्डी

केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि लोकतंत्र नहीं कांग्रेस को खतरा है इसलिए उन्होंने कांग्रेस बचाओ के नाम पर भारत जोड़ो यात्रा की थी। वे प्रजातंत्र के बारे में बोल रहे हैं, लेकिन उन्हें बोलने का हक नहीं है क्योंकि आपातकाल के दौर में कांग्रेस ने लाखों लोगों को जेल में डाला था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button