Uncategorized

जॉनी डेप और एंबर हर्ड के केस पर बनी डॉक्यू सीरीज का ट्रेलर रिलीज, खुलेंगे कई राज

जॉनी डेप और एंबर हर्ड के ट्रायल केस को भला कोई कैसे भूल सकता है? साल 2022 में इस मानहानि केस ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। यही नहीं, इस केस के कारण जॉनी डेप और एंबर हर्ड की भी खूब छीछालेदर हुई थी। कोर्ट में सुनवाई के दौरान जॉनी डेप और एंबर हर्ड ने एक-दूसरे पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। उस केस का फैसला जॉनी डेप के पक्ष में आया था। कुछ लोगों का मानना था कि इसमें जॉनी डेप नहीं बल्कि एंबर हर्ड पीड़िता थीं। उस केस पर एक डॉक्यू सीरीज बन चुकी है, जिसका ट्रेलर आ गया है। इस डॉक्यू सीरीज का नाम ‘डेप वर्सेस हर्ड’ है।

ट्रेलर में दिखाया गया है कि कोर्ट के अंदर और बाहर Johnny Depp और Amber Heard के केस में क्या-कुछ हुआ और उन्होंने एक-दूसरे पर क्या आरोप लगाए

जॉनी डेप और एंबर हर्ड के आरोप

मालूम हो कि जॉनी डेप ने 2018 के ‘द वाशिंगटन पोस्ट’ लेख में उन्हें बदनाम करने के लिए एंबर हर्ड पर मानहानि का मुकदमा दायर किया था। लेकिन तब एंबर ने डेप पर घरेलू हिंसा का आरोप लगा दिया था। एंबर हर्ड ने द वॉशिंगटन पोस्ट’ में एक लेख में जॉनी डेप का नाम लिए बिना उन पर यौन और घरेलू हिंसा के आरोप लगाए थे। जवाब में जॉनी डेप ने एंबर हर्ड पर मानहानि का केस कर दिया था। डेप का दावा था कि इस आर्टिकल से उनकी छवि खराब हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button