CrimeJharkhand

रांची में पत्नी ने बेटे के साथ मिलकर धारदार हथियार से की पति की हत्या

रांची जिले के खरसीदाग ओपी क्षेत्र में पत्नी ने अपने बेटे के साथ मिलकर धारदार हथियार से पति सुखराम होरो की हत्या कर दी। यह घटना शनिवार देर रात की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। रविवार सुबह पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया। सुखराम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

घरेलू विवाद में हत्या

जानकारी के अनुसार, शनिवार की देर रात सुखराम का अपनी पत्नी और बेटे के साथ किसी बात पर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी और बेटे ने धारदार हथियार से सुखराम की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button