Uncategorized

भोजपुर में पति-पत्नी का विवाद सुलझाने गयी पुलिस पर हमला

कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के जयलाल के टोला गांव में पति-पत्नी के विवाद का निबटारा करने गयी पुलिस टीम पर असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया, जिसमें एएसआई जख्मी हो गये. जानकारी के अनुसार पुलिस ने जैसे ही एक आरोपित को गिरफ्तार किया, वैसे ही दूसरे पक्ष के लोग भड़क गये और वे इस गिरफ्तारी का विरोध करते हुए पुलिस बल पर हमला बोल दिये, जिसमें एएसआई उमेश मंडल पूरी तरह से जख्मी हो गये. लाठी-डंडे से पिटाई में एएसआई को गंभीर चोटें आ गयी, जिससे वे जमीन पर गिर पड़े. इसी दौरान असामाजिक तत्वों ने उनका सर्विस रिवाल्वर भी छीन लिया और उसमें लोड गोली को हवा में फायरिंग कर दी. हालांकि बाद में पुलिस ने पिस्टल को बरामद कर लिया. इधर, घटना के बाद पर्याप्त संख्या में पहुंची पुलिस ने छापेमारी कर तीन महिलाओं व तीन पुरुषों को गिरफ्तार कर लिया.

Source:Prabhat Khabar

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button