National
सहारनपुर से रांची तक फोर्स की तैनाती बढादी गयी

आज जुमा है और इसे लेकर देशभर में हाई अलर्ट जारी किया गया है। पिछले दो हफ्तों से दंगाइयों ने हिंसा फैलाई है, जिससे 3 और 10 जून को शुक्रवार की नमाज के दौरान हालात बेकाबू हो गए थे। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस, पीएसी और आरएएफ को अलर्ट पर रखा गया है।
उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। यूपी में निगरानी के लिए हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल किया जाएगा। बुधवार को इसके लिए प्रेजेंटेशन भी आयोजित किया गया था।
प्रेजेंटेशन में बताया गया कि बेहतर पुलिसिंग, नए एक्सप्रेस-वे की सुरक्षा और आपदा प्रबंधन के लिए मल्टी-यूज कमर्शियल हेलिकॉप्टर का उपयोग किया जा सकता है। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने भी दंगा नियंत्रण, पुलिसिंग, पर्यटन, आपदा और मेडिकल सेवाओं में हेलिकॉप्टर को उपयोगी माना है।



