States

Astitva Foundation Distributes Blankets to the Needy, Advocates for Social Inclusion and Welfare.

7 जनवरी 2025 को रांची के विभिन्न क्षेत्रों जैसे ब्लाइंड कॉलोनी, टमटम टोली, खादगढ़ा बस स्टैंड, अरविंद नगर, डोरंडा और पारस टोली में अस्तित्व फाउंडेशन ने गरीब और जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया।

फाउंडेशन की निदेशक डॉ. कृति श्रीवास्तव माजी ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य ठंड से पीड़ित लोगों को राहत देना है। उन्होंने कहा, “हमारे फाउंडेशन का लक्ष्य हमेशा वंचित और जरूरतमंद समुदायों की मदद करना है। यह कंबल वितरण कार्यक्रम भी उसी सोच का हिस्सा है।” डॉ. माजी ने विशेष रूप से थर्ड जेंडर समुदाय के लिए फाउंडेशन के कामों का उल्लेख किया और बताया कि यह संगठन उनके आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण पर केंद्रित है। कार्यक्रम में सोमवित माजी, निवर्तमान पार्षद नसीम गद्दी और फिरोज जी ने भी भाग लिया और जरूरतमंदों के बीच कंबल बांटे। स्थानीय लोगों ने इस पहल को सराहा और इसे एक सकारात्मक कदम बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button