States

बाली यात्रा को राष्ट्रीय उत्सव का दर्जा देने की मांग.

नई दिल्ली: बीजू जनता दल (BJD) के राज्यसभा सांसद दिब्यश्री समंतराय ने मंगलवार को केंद्र सरकार से ओडिशा के कटक में आयोजित प्रसिद्ध बाली यात्रा को राष्ट्रीय उत्सव घोषित करने की मांग की।

राज्यसभा में बोलते हुए समंतराय ने कहा कि बाली यात्रा एक राष्ट्रीय महोत्सव का रूप ले चुकी है, जिसमें हर साल देशभर से लोग बड़ी संख्या में हिस्सा लेते हैं। उन्होंने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर हजारों छोटी नावें महाानदी में तैराकर ओडिशा की 2000 साल पुरानी समुद्री गौरवशाली परंपरा को सम्मान दिया जाता है

बाली यात्रा सात दिनों तक चलता है और इसे एशिया के सबसे बड़े मेलों में से एक माना जाता है। इसमें राष्ट्रीय शिल्पकार, नृत्य समूह, बुनकर, स्वयं सहायता समूह और आदिवासी अपने उत्पादों की बिक्री के लिए भाग लेते हैं। समंतराय ने बताया कि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने पहले ही इसे राज्य उत्सव घोषित कर दिया है और अब केंद्र से इसे राष्ट्रीय उत्सव का दर्जा देने की अपील की है

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने बाली यात्रा का उल्लेख अपने इंडोनेशिया दौरे के दौरान किया था और बताया था कि यह उत्सव भारत को बाली, सुमात्रा, जावा, श्रीलंका और मलेशिया से हजारों वर्षों तक समुद्री व्यापार के माध्यम से जोड़ता रहा है

समंतराय ने कहा कि पिछले वर्ष भारत सरकार ने सभी दूतावासों के राजनयिकों को यह उत्सव दिखाने के लिए आमंत्रित किया था। उन्होंने संस्कृति और पर्यटन मंत्री से इसे राष्ट्रीय उत्सव घोषित करने की मांग की

बाली यात्रा का आयोजन कटक के महानदी नदी के गदगड़िया घाट पर होता है और इसे ओडिशा का सबसे बड़ा व्यापार मेला माना जाता है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button