Bihar

दोनों किडनी की चोरी, बुरे समय में भाग गया पति, क्या होगा मेरे बच्चों का? इस महिला की कहानी रुला देगी

जिस नर्सिंग होम में भरोसा कर इलाज कराया वहां दोनों किडनी चोरी कर ली गई. जो पति दुख सुख में साथ देने और रहने का वादा किया वह बीच बाजार में छोड़ कर भाग गया तीन बच्चे है. बच्चे मेरे पास छोड़ पति चला गया मजदूरी करके इन्हें पाल रही थी. मैं अब अस्पताल में भर्ती हूं और मौत के दिन गिन रही हूं. नहीं पता कितने दिन की जिंदगी बची है लेकिन मेरी क्या गलती थी और मेरे जाने के बाद इन बच्चों का क्या होगा कैसे जिएंगे.

बिहार के मुजफ्फरपुर के अस्पताल में भर्ती सुनीता ये चुभते हुए सवाल पूछते पूछते रो पड़ती है. सुनीता एक नर्सिंग होम में यूट्रस में इंफेक्शन होने पर इलाज कराने गई थी, जहां डॉक्टरों ने उनकी दोनों किडनी निकाल ली और फरार हो गया. अब सुनीता का इलाज मुजफ्फरपुर के एस के मेडिकल कॉलेज में चल रहा है. दिन-ब-दिन स्थिति खराब होती जा रही है. उनका हर 2 दिन में डायलिसिस करना पड़ता है कितने लोग किडनी देने आगे आए. लेकिन किसी की किडनी मैच नहीं हो रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button