Uncategorized
विश्व कप से बाहर हुई दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज, 48 साल में पहली पार हुआ ऐसा
आईसीसी विश्व कप 2023 के क्वालीफायर के सुपर सिक्स राउंड में स्कॉटलैंड ने वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हरा दिया। इस हार के साथ ही वेस्टइंडीज की टीम भारत में होने वाले इसी साल वनडे विश्व कप से बाहर हो गई है। दो बार की विश्व चैंपियन वेस्टइंडीज 48 साल में पहली बार ऐसा होगा जब विश्व कप के लिए मैदान पर नहीं उतरेगी। वेस्टइंडीज की टीम लगातार दो बार 1975 और 1979 में चैंपियन बनी थी। इसके बाद से वह एक बार भी खिताबी जीत हासिल नहीं कर सकी है। हालांकि ऐसा कभी नहीं हुआ था कि वह टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई ना कर पाई हो लेकिन 2023 विश्व में ऐसा हो गया।




