Sports
लियोनेल मेसी ने दिखाया जादू,बने कई रिकॉर्ड फाइनल में पहुंच गया अर्जेंटीना

वर्ल्ड कप 2022 में कतर की मेजबानी में खेले जा रहे सेमीफाइनल में लियोनेल मेसी की कप्तानी वाली अर्जेंटीना टीम ने कमाल कर दिया है. सेमीफाइनल में अर्जेंटीना ने क्रोएशिया को 3-0 से हराकर फाइनल में एंट्री कर ली है. मैच के हीरो जूलियन अल्वारेज और लियोनेल मेसी रहे, लियोनेल मेसी ने एक गोल दागे और अल्वारेज ने दो.
फीफा वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में लियोनेल मेसी की कप्तानी वाली अर्जेंटीना टीम ने एंट्री कर ली है. मंगलवार देर रात को कतर की मेजबानी में खेले जा रहे इस वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में अर्जेंटीना ने क्रोशिया को 3-0 से मात दे दिया है. 2014 के बाद अर्जेंटीना ने पहली बार फाइनल में जगह बनाई है.



