Uncategorized

झारखंड में चलेगी पहली ‘विस्टाडोम’ कोच वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस, 

झारखंड में गिरिडीह से रांची के बीच मंगलवार को पहली इंटरसिटी एक्सप्रेस की शुरुआत होगी। ‘विस्टाडोम’ कोच और अन्य अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस ये ट्रेन न्यू गिरिडीह स्टेशन और रांची के बीच चलेगी। इस ट्रेन के यात्रियों को पर्वतीय और घने जंगल जैसी प्राकृतिक सुंदरता की झलक के साथ यात्रा का एक नया अनुभव और आनंद मिलेगा।

ट्रेन पर्वतीय क्षेत्रों और चार सुरंगों से गुजरेगी

न्यू गिरिडीह-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस को मंगलवार को पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत न्यू गिरिडीह स्टेशन से हरी झंडी दिखाई जाएगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार इंटरसिटी एक्सप्रेस में पारदर्शी छत वाला ‘विस्टाडोम’ कोच होगा, जो यात्रियों को यात्रा का एक नया अनुभव देगा। वे बरकाकाना जंक्शन और मेसरा के माध्यम से मार्ग पर सुरम्य दृश्यों का आनंद ले सकते हैं। ट्रेन पर्वतीय क्षेत्रों, चार सुरंगों और खूबसूरत परिदृश्य वाले इलाके से गुजरेगी।’’

रांची से ट्रेन सुबह 6.05 मिनट पर खुलेगी

रांची से ट्रेन सुबह छह बजकर पांच मिनट पर खुलेगी। जबकि दोपहर एक बजे न्यू गिरिडीह पहुंचेगी। ट्रेन गिरिडीह से दोपहर दो बजे रवाना होगी और रात साढ़े नौ बजे रांची पहुंचेगी। इंटरसिटी एक्सप्रेस अपने निर्धारित बरकाकाना-मेसरा-तातीसिलवाई मार्ग के बजाय एक निश्चित अवधि के लिए बरकाकाना-मुरी-तातीसिलवाई मार्ग से चलेगी। पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस भी अगस्त के पहले सप्ताह से परिवर्तित मार्ग पर चल रही है क्योंकि सिद्धवार (रामगढ़) और सांकी (रांची) के बीच भूस्खलन के बाद मेसरा के माध्यम से निर्धारित मार्ग यात्री ट्रेनों के लिए बंद कर दिया गया है। जबकि मेसरा के रास्ते केवल मालगाड़ियां ही चल रही हैं। गिरिडीह में उद्घाटन समारोह में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, गिरिडीह के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी और विधायक केदार हाजरा के मौजूद रहने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button